यूपी पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करते हुए मंगलवार को नई मतदाता सूची जारी कर दी है। आयोग ने इस सूची पर 30 दिसंबर 2025 तक आपत्तियां आमंत्रित की हैं, जबकि 31 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 6 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान 1.81 करोड़ नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया, वहीं 1.41 करोड़ अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इस तरह पिछली सूची की तुलना में इस बार कुल 40.19 लाख मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है।
दस्तावेज के साथ आपत्ति दर्ज कराएं
आयोग के अनुसार, जारी की गई मतदाता सूची बुधवार से राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। कोई भी मतदाता ऑनलाइन माध्यम से अपना नाम, पता और अन्य विवरण जांच सकता है। यदि किसी मतदाता को सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकता है।
BLO से संपर्क कर जांचे सूची
आपत्ति दर्ज कराने के लिए संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), ब्लॉक कार्यालय या एसडीएम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते सूची की जांच कर लें, ताकि पंचायत चुनाव में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-FAQs…
1. मतदाता पुनरीक्षण सूची कब जारी हुई?
उत्तर: मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई।
2. आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: 30 दिसंबर 2025 तक।
3. अंतिम मतदाता सूची कब प्रकाशित होगी?
उत्तर: 6 फरवरी 2026 को।
4. मतदाता सूची कहां देखी जा सकती है?
उत्तर: राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर।
5. आपत्ति कैसे दर्ज कराई जा सकती है?
उत्तर: बीएलओ, ब्लॉक कार्यालय या एसडीएम के माध्यम से।



