यूपी के फतेहपुर जिले में सीबीएसई (CBSE Results) के हाईस्कूल (10वीं) के परीक्षा परिणाम में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की। विद्यालय की छात्रा अर्पिता सिंह ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर वत्सल रस्तोगी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर आराध्या पटेल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए।
इसके अलावा सूर्य दुबे (97.8%), दिव्यांशु रंजन (97.6%), मोहम्मद अरबाब (97.4%) और हिमांशु प्रसाद (97.2%) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक रंजना सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, प्रधानाचार्य जी.पी. मिश्रा ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में इसी तरह अपनी ऊर्जा और मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।



