Fatehpur Accident News: डंपर ने श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, दो की मौत… 11 की हालत नाजुक

Fatehpur Accident News; अस्पताल में घायलों को देखते डॉक्टर (Source; Batkahi)

बतकही/फतेहपुर; उत्तर प्रदेश (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur Accident News) में शुक्रवार की रात भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डंपर ने श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 30 अन्य घायल हो गए। इनमें से 11 की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनगढ़ मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे

हादसा खागा कोतवाली क्षेत्र के बरक्कतपुर गांव के पास देर रात करीब 10 बजे हुआ। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से मनगढ़ मंदिर दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय रात हो गई। रास्ते में डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खंती में चला गया।

पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा
Fatehpur Accident News Live

घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। हादसा देख राहगीर भी रुक गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और राहत बचाव में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। इसके बाद सीएचसी भेजा।

यह भी पढ़ेंः- छोले भटूरे खिलाकर मार डाला: गर्लफ्रेंड की फोटो पर रिहान करता था कमेंट, दोस्तों ने बेरहमी से फाड़ा आमाशय

दो की मौत… 11 की हालत नाजुक
Fatehpur Accident News Today

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने सपना (17) पुत्री महेश और सुधीर (40) पुत्र चंद्रभूषण को मृत घोषित कर दिया। 30 अन्य घायलों में 11 की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः- PM Kisan Yojana 20vi Kist: इस तारीख को आ सकती किसान योजना की 20वीं किस्त; जानें ताजा अपडेट और तारीख