बतकही/फतेहपुर; उत्तर प्रदेश (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur News) में शुक्रवार को ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर (Fatehpur Accident) मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसा थरियांव थाना (Thariyaon Thana News) क्षेत्र में थरियांव कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल (kastoorba Gandhi School Thariyaon) के पास हुआ। क्षेत्र के ही देहुली गांव निवासी दुर्गेश (21) अपने साथी अंकुश के साथ घर से मटन लेने के लिए निकला था। वह मटन लेकर वापस लौट रहे थे। स्कूल के सामने अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर (Fatehpur Accident News Today) मार दी।
यह भी पढ़ेंः- Fatehpur Road Construction: पीएम ग्राम सड़क योजना से चमकेंगी फतेहपुर की सात सड़कें, 12 करोड़ रुपये होंगे खर्च
घायल साथी जिला अस्पताल के लिए रेफर
टक्कर लगने के बाद दोनों उछलकर दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकुश की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- Fatehpur Madarsa Action: फतेहपुर में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, पल भर में ढहा दी गई बिल्डिंग; पढ़ें सब कुछ
आरोपी चालक मौके से फरार
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को किनारे कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



