यूपी पंचायत चुनाव 2026 में बड़ा बदलाव: घटा दी गईं 504 ग्राम पंचायतें, बदल जाएगी आपके गांव की सियासत?

यूपी पंचायत चुनाव 2026/UP Panchayat Election 2026 (Source; openai)

यूपी पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य के पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों के आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।

पंचायत चुनाव 2026 नई अधिसूचना
New notification on UP Panchayat election

इस अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में अब कुल 504 ग्राम पंचायतें घटा दी गई हैं। पुनर्गठन के बाद राज्य में अब कुल 57,695 ग्राम पंचायतों (Total Gram Panchayats in UP 2026) में चुनाव कराए जाएंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ग्राम पंचायतों की संख्या अब अंतिम रूप से तय कर दी गई है। इसमें आगे कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

ग्राम पंचायत पुनर्गठन यूपी 2026
Village Panchayat merger Uttar Pradesh

यह पुनर्गठन ग्राम पंचायतों के क्षेत्रीय और प्रशासनिक समायोजन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। ताकि, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शासन और विकास कार्यों को सुचारु रूप से लागू किया जा सके।

यूपी ग्राम प्रधान चुनाव 2026
UP rural elections 2026

अधिकारियों के अनुसार, छोटी ग्राम पंचायतों को आपस में मिलाकर अब बड़ी और अधिक संगठित इकाइयों का गठन किया गया है। इससे प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी। संसाधनों का उपयोग अधिक बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

यूपी पंचायत चुनाव ग्राम पंचायतों की संख्या
Gram Panchayat restructuring in Uttar Pradesh

राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की शुरुआत कर दी है। पंचायती राज विभाग ने अगले साल अप्रैल 2026 में चुनाव कराने की योजना बनाई है। इस चुनाव में ग्राम प्रधानों के साथ-साथ 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का भी चुनाव कराया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Chunav 2026: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, बदलेगा आरक्षण का पूरा समीकरण?

पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश
UP Panchayati Raj Department latest update

पंचायती राज विभाग ने सभी जिलों के प्रशासनों को निर्देश दिया है कि वे चुनाव से जुड़ी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट अपडेट 2026
Voter list update for UP Panchayat election

इसमें मतदाता सूची को अपडेट करना, मतदान केंद्रों का निर्धारण, कर्मचारियों की नियुक्ति और अन्य चुनावी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पंचायत चुनाव की तिथि 2026 यूपी
Panchayat Election Date 2026 UP

यह पंचायत चुनाव न केवल स्थानीय नेतृत्व के चयन के लिए महत्वपूर्ण होंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। माना जा रहा है कि अप्रैल 2026 में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः- Encounter In Bulandshahr: STF ने एक लाख के इनामी डकैत विनोद गड़ेरिया को मार गिराया, 40 से ज्यादा केस थे दर्ज

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2026
Block head and district panchayat elections UP

यूपी पंचायत चुनाव 2006 के साथ ही 826 ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी कराए जा सकते हैं। इस बार अटकलें लगाई जा रही हैं कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव सीधे जनता से कराए जा सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक ऑफिशियल कोई अधिसूचना या सामान्य सूचना जारी नहीं की गई हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव यूपी
April 2026 UP local body elections

प्रदेश सरकार की यह पहल ग्रामीण प्रशासन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। पंचायतों का पुनर्गठन और चुनाव की समय पर तैयारी यह दर्शाती है कि सरकार गांवों के समग्र विकास और पारदर्शी शासन प्रणाली को लेकर गंभीर है। हर बार की तरह इस बार भी पंचायत चुनाव के साथ ही 75 जिला पंचायत अध्यक्षों (District Panchayat Election 2026) का भी चुनाव कराया जाएगा।

https://x.com/batkahilive/status/1936817015668584777?t=X3ETFPZzWVJq03GbldJH6A&s=19

Source:- https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow-uttar-pradesh-panchayat-election-504-gram-panchayats-reduced-now-election-will-beheld-57695-ws-kl-9314868.html