बतकही/लखनऊ; उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों के आरक्षण (UP Panchayat Chunav 2026 Aarakshan) की व्यवस्था 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित होगी। इसके अलावा, हर वर्ग के आरक्षण में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।
ग्राम पंचायतों के परिसीमन के लिए सर्वे कार्य जारी
Survey work for delimitation of gram panchayats continues
पंचायतीराज निदेशालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री राजभर ने कहा कि पिछली बार आरक्षित रही सीटों में इस बार रोटेशन प्रणाली के तहत बदलाव हो सकता है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां ग्राम पंचायतों का परिसीमन आवश्यक है, वहां सर्वे का कार्य जारी है। परिसीमन के बाद ही आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होगी।
सुभासपा लड़ेगी पंचायत चुनाव अकेले
Subhaspa will fight panchayat elections alone
ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि उनकी पार्टी सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) पंचायत चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में पार्टी के उम्मीदवार ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Chunav 2026: प्रधानी चुनाव के लिए नए नियम, आरक्षण सूची और दो बच्चों वाला नियम, जानें हर अपडेट
पंचायत चुनाव दल के सिंबल पर नहीं होते
Panchayat elections are not held on party symbols
गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव दल के सिंबल पर नहीं होते। इसलिए, गठबंधन का कोई औचित्य नहीं है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में पिछड़े वर्ग के सभी नेता मिलकर एनडीए की सरकार बनाएंगे।
यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Chunav 2026: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, बदलेगा आरक्षण का पूरा समीकरण?
OBC आरक्षण के लिए आयोग का गठन
Formation of commission for OBC reservation
यहां बताते चलें कि पंचायतों में विभिन्न पदों पर ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC आरक्षण के लिए आयोग का गठन) के गठन को मंजूरी दे दी गई है। 2023 में नगर निकाय चुनाव के दौरान ओबीसी आरक्षण (UP Panchayat Chunav 2026 Aarakshan News) को लेकर उठे विवादों और कानूनी अड़चनों के अनुभव को देखते हुए, सरकार इस बार पंचायत चुनावों में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। आयोग के गठन से स्पष्ट हो गया है कि सरकार आरक्षण व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)…
1. UP पंचायत चुनाव 2026 में आरक्षण किस आधार पर तय होगा?
उत्तर: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 में ग्राम पंचायतों का आरक्षण 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर तय किया जाएगा। आरक्षण की रोटेशन प्रणाली पहले से निर्धारित नियमों के अनुसार लागू की जाएगी।
2. क्या महिलाओं को पंचायत चुनाव 2026 में आरक्षण मिलेगा?
उत्तर: हां, पंचायत चुनाव 2026 में हर वर्ग के आरक्षण में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है।
3. क्या पंचायत चुनाव 2026 में सीटों की श्रेणी बदल सकती है?
उत्तर: जी हां, जिन सीटों पर पिछली बार सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति या महिला वर्ग को आरक्षण मिला था, वहां इस बार रोटेशन प्रणाली के तहत बदलाव संभव है।