मौसम अलर्ट: यूपी में लौट रही कड़ाके की ठंड, पछुआ हवाओं से अगले 5 दिन गिरेगा पारा; जानें पूर्वानुमान

UP Weather Update, Source; Batkahi

उत्तर प्रदेश (UP News) में 22 नवंबर से पछुआ हवाओं का दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि पहाड़ों से आने वाली यह ठंडी व शुष्क हवा प्रदेश का मौसम बदलने (UP Weather Update) वाली है। इससे आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

तापमान में 2 से 4°C तक गिरावट संभव

मौसम विभाग के मुताबिक, पछुआ हवाओं के प्रभाव से अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि, न्यूनतम तापमान में दिन के मुकाबले तेजी से गिरावट आएगी। इससे सुबह और रात की ठंड और ज्यादा महसूस होगी।

कोहरे और धुंध का असर बढ़ेगा

  • पछुआ हवा के सक्रिय होने से सुबह और शाम के समय कोहरा व धुंध का असर बढ़ेगा।
  • शुक्रवार को ही प्रदेश के कई इलाकों में धूप में तपिश नहीं रही और दोपहर बाद धुंध छाई रही।
  • बाराबंकी और बुलंदशहर 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे जिले रहे।

लखनऊ मौसम केंद्र ने चेताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से प्रदेश में हवा का रुख बदलकर पछुआ होने लगेगा। हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली यह ठंडी हवा यूपी के मौसम को और ठंडा करेगी। इसके कारण 2–4°C तक की तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः- यूपी पंचायत चुनाव 2026: जिलों की ढिलाई से लटकी चुनावी प्रक्रिया, बढ़ाई गई तिथि? जानें नया शेड्यूल

अगले 5 दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

  • दिन का तापमान धीरे–धीरे गिरेगा
  • रात का तापमान ज्यादा तेजी से नीचे जाएगा
  • सुबह–शाम कोहरा घना हो सकता है
  • हवा में नमी कम होने से ठंड और कड़ाके की महसूस होगी
  • धूप की तपिश कम रहेगी

यह भी पढ़ेंः- Aadhaar Biometric Update 2025: इन लोगों का आधार करा लें अपडेट, वर्ना हो जाएंगे बंद; UIDAI ने कर दिया क्लियर

पछुआ हवा और यूपी के मौसम से जुड़े कुछ सवाल- FAQs…

1. यूपी में पछुआ हवाएं कब से शुरू हो रही हैं?
उत्तर; आज से प्रदेश में पछुआ हवाओं का प्रभाव शुरू हो गया है और अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

2. तापमान में कितनी गिरावट दर्ज हो सकती है?
उत्तर; अगले 5 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार हैं।

3. क्या कोहरा बढ़ेगा?
उत्तर; हां, सुबह और शाम के समय कोहरा और धुंध का असर बढ़ने की संभावना है।

4. किन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी?
उत्तर; बाराबंकी और बुलंदशहर में 11°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

5. पछुआ हवाओं का असर क्यों बढ़ जाता है?
उत्तर; पछुआ हवाएं हिमालयी क्षेत्रों से आती हैं, जो ठंडी और शुष्क होती हैं। इनके सक्रिय होने पर तापमान तेजी से गिरता है और ठंड बढ़ जाती है।