यूपी पंचायत चुनाव आरक्षण 2026: कब आएगी लिस्ट और कैसे देखें? महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित

UP Panchayat Election Reservation 2026 (Demo), Source; AI/Batkahi

उत्तर प्रदेश में 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (ग्राम-पंचायत, क्षेत्र-पंचायत, जिला-पंचायत) से पहले आरक्षण (UP Panchayat Election Reservation 2026) व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। पहले गांवों की कुल 57,695 ग्राम पंचायतों को लेकर आरक्षण सूची बनाई जानी है।

पंचायती राज विभाग ने स्पष्ट किया है कि 2026 के लिए आरक्षण विभागीय प्रक्रिया 2011 की जनगणना को आधार मानकर की जाएगी। क्योंकि, अभी नई जनगणना (Census) की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। इसके तहत सामान्य, OBC, SC/ST सभी वर्गों में सीटें आरक्षित होंगी। हर श्रेणी में लगभग 33% सीटें महिलाओं (Women) के लिए आरक्षित रहेंगी।

रोटेशन पॉलिसी के अनुसार होगा सीटों का बंटवारा

आरक्षण में सीटों का बंटवारा पिछली बार आरक्षित नहीं रहीं पंचायतों को प्राथमिकता देते हुए रोटेशन पॉलिसी (rotation system) के अनुसार होगा। इसका उद्देश्य है कि लगातार एक ही क्षेत्र या वर्ग को आरक्षण का स्थायी लाभ न मिले, बल्कि प्रतिनिधित्व में समता बनी रहे।

यह भी पढ़ेंः-  UP Panchayat Election 2026: यूपी पंचायत चुनाव 2026 कब होंगे? SIR का क्या पड़ेगा असर? जानें टाइमलाइन

फिलहाल आरक्षण लिस्ट की ड्राफ्ट सूची बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद आपत्तियों के मौके दिए जाएंगे। फिर अंतिम आरक्षण लिस्ट घोषित होगी। जब तक आधिकारिक अधिसूचना नहीं आती, यह कहना मुश्किल है कि आपकी पंचायत में किस वर्ग के लिए सीट आरक्षित होगी।

पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की योजना

सरकार और निर्वाचन आयोग की यह कोशिश है कि आरक्षण प्रक्रिया पारदर्शी और विवाद-मुक्त हो। पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए समर्पित आयोग के गठन की योजना है, ताकि आरक्षण वितरण और निष्पादन और अधिक न्यायसंगत हो सके।

यह भी पढ़ेंः- UP Khatauni Aadhaar Linking: यूपी में अब आधार कार्ड से बदल जाएगा खतौनी में नाम, जानें नया नियम

इसलिए 2026 के पंचायत चुनाव से पहले-चाहे आप सामान्य हो, OBC, SC/ST या महिला, सभी को यह देखना होगा कि आपकी पंचायत में आरक्षण किस श्रेणी के लिए है। चुनाव लड़ने या वोट देने की रणनीति उसी अनुसार बनानी होगी।

पांच अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQs…

1. 2026 में यूपी पंचायत चुनाव में आरक्षण (UP Panchayat Election Reservation 2026) कैसे तय होगा?
उत्तर: 2011 की जनगणना आधार बनकर, पिछली बार किस पंचायत को आरक्षण मिला था, उसके आधार पर रोटेशन नीति से सीटों का बंटवारा होगा।

2. क्या महिलाओं के लिए आरक्षण रहेगा?
उत्तर: हां, सभी श्रेणियों में लगभग 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

3. आरक्षित या सामान्य किस श्रेणी की सीट मेरी पंचायत में है, कैसे पता चलेगा?
उत्तर: निर्वाचन आयोग की ड्राफ्ट आरक्षण लिस्ट जारी होगी, आप उस लिस्ट, स्थानीय ब्लॉक या जिला कार्यालय में जाकर देख सकते हैं।

4. क्या आरक्षण सूची घोषित हो चुकी है?
उत्तर: नहीं। अभी आरक्षण की ड्राफ्ट सूची बन रही है, उसके बाद आपत्तियों के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी।

5. ओबीसी (OBC) के लिए आरक्षण रहेगा?
उत्तर: हां। पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए सीटें आबादी अनुपात के अनुसार आरक्षित रह सकती हैं।