UP Panchayat Election Delimitation 2026: गांवों के परिसीमन से बदल जाएगा वार्ड या पंचायत होगी खत्म? जानें हर अपडेट

UP Panchayat Election Delimitation 2026, (Source;Batkahi)

यूपी पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। इसके तहत ग्राम पंचायतों के परिसीमन (UP Panchayat Election Delimitation 2026) की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ताकि, पंचायत चुनाव समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।

पंचायत परिसीमन की प्रमुख तिथियां
Important dates of Gram Panchayat delimitation

  • 28 से 30 जून: ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का निर्धारण
  • 1 से 3 जुलाई: प्रस्तावित वार्डों की सूची का प्रकाशन
  • 4 से 8 जुलाई: आपत्तियों की प्राप्ति
  • 9 से 11 जुलाई: आपत्तियों का निस्तारण
  • 12 से 14 जुलाई: अंतिम सूची का प्रकाशन
  • 16 जुलाई: अंतिम सूची पंचायतीराज निदेशालय को भेजनी होगी

क्यों जरूरी है पुनर्गठन?
Why is reorganization of panchayats necessary?

पंचायत चुनाव-2021 के बाद राज्य में कई नई नगर पंचायतें, नगर पालिकाएं और नगर निगम बनाए गए हैं। इससे कई ग्राम पंचायतों की जनसंख्या घटकर एक हजार से कम हो गई है। उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के अनुसार, एक हजार से कम जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतें स्वतः मान्य नहीं होतीं।

ग्राम पंचायत पुनर्गठन उत्तर प्रदेश
Gram Panchayat Reorganization Uttar Pradesh

इसलिए शहरी क्षेत्र में आ चुके राजस्व ग्रामों को हटाकर शेष ग्रामों को अन्य पंचायतों में मिलाया जाएगा। वहीं यदि कोई शेष राजस्व ग्राम एक हजार की जनसंख्या का मानक पूरा करता है, तो उसे स्वतंत्र ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जा सकता है।

शासन के निर्देश

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी जिलाधिकारी इस समय सारिणी का कड़ाई से पालन करें। साथ ही जिन जिलों में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ है, वे भी इसकी जानकारी सरकार को उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Chunav 2026: प्रधानी चुनाव के लिए नए नियम, आरक्षण सूची और दो बच्चों वाला नियम, जानें हर अपडेट

प्रभावित होंगी ये ग्राम पंचायतें

  • जिन ग्राम पंचायतों की जनसंख्या अब एक हजार से कम हो गई है।
  • जिनका कोई हिस्सा नगर निकायों में शामिल हो गया है।
  • एकल राजस्व ग्रामों वाली पंचायतें, जो आंशिक रूप से प्रभावित हैं पर जनसंख्या मानक पूरा कर रही हैं।
  • यह पूरी प्रक्रिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जा रही है।

पंचायत चुनाव वार्ड आपत्तियां
Panchayat Election Ward Objections

कुछ विशेष बातें:

  • पंचायत परिसीमन (UP Panchayat Election Delimitation 2026) से कई गांवों की स्थिति बदलेगी।
  • प्रभावित पंचायतों की सूची 14 जुलाई तक जारी होगी।
  • नई पंचायतें और वार्ड का नक्शा अगले साल के चुनावों का आधार बनेगा।
  • समय पर चुनाव कराने के लिए हर चरण तय समय पर पूरा होगा।

यह भी पढ़ेंः- यूपी पंचायत चुनाव 2026 में बड़ा बदलाव: घटा दी गईं 504 ग्राम पंचायतें, बदल जाएगी आपके गांव की सियासत?

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तिथि
Gram Panchayat Election Date

यूपी में ग्राम पंचायत चुनाव 2026 अप्रैल-मई महीने में कराए जाने हैं। इसके लिए मार्च में अधिसूचना जारी होगी। वहीं जून में परिणाम आएगा। इससे पहले प्रदेश में नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम बनाए जाने और पुराने निकायों के सीमा विस्तार के कारण प्रभावित ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन होगा।

Source:- https://www.amarujala.com/lucknow/up-news-preparations-for-panchayat-elections-in-full-swing-delimitation-of-gram-panchayats-starts-today-2025-06-28?pageId=1