उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) में तेजी लाते हुए बीएलओ को घर-घर सत्यापन के निर्देश दिए हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी 2026 तक किया जाना है। इसके बाद चुनाव तारीखों का ऐलान होने की उम्मीद है।
2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पंचायत चुनाव को लंबा टालना संभव नहीं माना जा रहा। चुनाव प्रक्रिया को 25 मई 2026 से पहले पूरा करना अनिवार्य है। माना जा रहा है कि आचार संहिता फरवरी के अंत या मार्च 2026 में लागू हो सकती है।
चुनाव खर्च सीमा
- ग्राम प्रधान उम्मीदवार –1.25 लाख
- जिला पंचायत सदस्य –2.5 लाख
- जिला पंचायत अध्यक्ष –7 लाख
आरक्षण प्रक्रिया
चुनाव से पहले SC, ST, OBC और महिला आरक्षण के लिए सीटों का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद बैलेट पेपर प्रकाशन, नामांकन प्रक्रिया और जमानत राशि तय की जाएगी।
ग्राम प्रधान का चुनाव कब होगा?
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत वोटिंग इन पदों के लिए होगी-
- ग्राम पंचायत:प्रधान व सदस्य
- क्षेत्र पंचायत (BDC)
- जिला पंचायत: सदस्य
ओबीसी रिज़र्वेशन के आधार पर सीटों का चक्र निर्धारण भी इसी प्रक्रिया में शामिल है।
- मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया
- यूपी में कुल 15.44 करोड़ मतदाता
- 70% यानी 10.75 करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म जमा
- एक बूथ पर मतदाता संख्या 1500 से घटाकर 1200
- 16 दिसंबर 2025– ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
- 7 फरवरी 2026– दावे-आपत्तियों का निस्तारण
- 14 फरवरी 2026– अंतिम मतदाता सूची जारी
कुल पोलिंग बूथ: 1,62,486
यूपी पंचायत चुनाव 2021 के नतीजे (जिला पंचायत सदस्य)
- सपा-आरएलडी: 828
- सपा अकेले: 760
- बीजेपी: 750
- बीएसपी: 381
- कांग्रेस: 76
- आप: 64
- निर्दलीय: 951
UP Panchayat Election 2026— FAQs…
1. यूपी पंचायत चुनाव 2026 कब होंगे?
उत्तर- चुनाव अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच कराए जाने की संभावना है। अंतिम वोटर लिस्ट जारी होने के बाद तारीख घोषित होगी।
2. अंतिम मतदाता सूची कब जारी होगी?
उत्तर- राज्य निर्वाचन आयोग 14 फरवरी 2026 तक फाइनल मतदाता सूची जारी करेगा।
3. आचार संहिता कब लागू होगी?
उत्तर- संभावना है कि फरवरी के अंत या मार्च 2026 में लागू हो सकती है।
4. ग्राम प्रधान चुनाव का खर्च सीमा क्या है?
उत्तर- ग्राम प्रधान उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा 1.25 लाख है।
5. क्या ओबीसी और महिला आरक्षण लागू रहेगा?
उत्तर- हां, SC-ST, OBC और महिला आरक्षण के तहत सीटें तय की जाएंगी।



