उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से लोकतंत्र को चौंकाने वाली खबर आई है। यहां UP Panchayat Election 2026 की तैयारियों के बीच मतदाता सूची पुनरीक्षण (Voter List Revision) के दौरान ऐसा खुलासा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पनवाड़ी कस्बे के वार्ड नंबर-3 में एक ही मकान में 243 वोटर दर्ज मिले। जबकि, पड़ोस के मकान नंबर-997 में 185 मतदाता सूचीबद्ध हैं।
कैसे हुआ खुलासा?
यूपी पंचायत चुनाव 2026 की अप्रैल-मई महीने (UP Panchayat Chunav 2026 Date) में प्रस्तावित हैं। इसकी तैयारियों में बीएलओ (BLO) मतदाता सूची का रिवीजन (UP Panchayat Voter List Revision) करने पहुंचे थे। उन्होंने जब समाजसेवी चौधरी रविन्द्र कुमार अहिरवार को लिस्ट दिखाई तो मकान नंबर 996 पर दर्ज 243 नाम देख वे भी दंग रह गए। रविन्द्र ने तंज करते हुए कहा कि ‘अगर घर के पूर्वजों को भी जोड़ लिया जाए, तब भी इतनी संख्या नहीं निकल सकती।’
वार्डवासियों ने बताई और गड़बड़ियां
- लोगों ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र में ब्राह्मण परिवार के नाम भी दर्ज कर दिए गए हैं।
- मोहल्ले के लोग मजाक में कह रहे हैं, ‘अगली बार शायद घर का नंबर बदलकर पूरा वार्ड ही एक मकान में डाल दिया जाएगा।’
यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Chunav 2026: पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का मास्टर प्लान, विपक्ष पर भारी पड़ेंगे सिर्फ ये तीन नेता
प्रशासन ने क्या कहा?
सुपरवाइजर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी विश्वकर्मा का कहना है कि ऐसे सभी वार्डों की सूची जिला कार्यालय को भेजी जा रही है और निर्देश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Election 2026 Reservation List: यूपी पंचायत चुनाव आरक्षण लिस्ट, सीट बंटवारा और ताजा अपडेट
निर्वाचन विभाग की लापरवाही को उजागर
महोबा का यह मामला चुनाव आयोग की मतदाता सूची पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। आने वाले यूपी पंचायत चुनाव 2026 से पहले यह खुलासा प्रशासन और निर्वाचन विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या समय रहते इन गड़बड़ियों को सुधारा जाएगा या फिर यह मामला भी चुनावी सीजन में सिर्फ सुर्खियों तक सीमित रह जाएगा।