UP Panchayat Chunav 2026: यूपी पंचायत चुनाव 2026 से पहले सरकार, भाजपा संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच तालमेल मजबूत करने के लिए भाजपा और संघ की पूर्वी क्षेत्रीय समन्वय बैठक रविवार को लखनऊ के निराला नगर संघ भवन में हुई। बैठक में शिक्षा और सामाजिक समूह से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
तीन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
बैठक में बेहतर समन्वय के लिए भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं को विशेष दायित्व सौंपे गए।-
- धर्मपाल सिंह (प्रदेश महामंत्री संगठन): मुख्यमंत्री स्तर के मामलों में सरकार और संघ के बीच समन्वय।
- अमरपाल मौर्य (प्रदेश महामंत्री): मंत्रियों से जुड़े समन्वय कार्य।
- कामेश्वर सिंह (किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष): भाजपा संगठन से संबंधित मामलों में संघ के मुद्दों को आगे बढ़ाना।
ये तीनों नेता संघ से जुड़े सभी प्रकरणों को सरकार और पार्टी संगठन तक पहुंचाकर उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे।
यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Election 2026 Reservation List: यूपी पंचायत चुनाव आरक्षण लिस्ट, सीट बंटवारा और ताजा अपडेट
शिक्षा और सामाजिक समूहों पर फोकस
बैठक के पहले दिन सामाजिक समूह और शिक्षा समूह की अलग-अलग चर्चा हुई।
- सामाजिक समूह बैठक: समाज में विचारधारा के विस्तार और संयुक्त कार्यक्रमों पर सहमति।
- शिक्षा समूह बैठक: विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पैठ मजबूत करने और छात्रों-शिक्षकों के बीच संवाद बढ़ाने की रणनीति बनी।
- पिछले दिनों बाराबंकी के एक शिक्षण संस्थान में ABVP से जुड़े छात्रों के विवाद के अनुभव को देखते हुए, छात्रों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।
सेवा पखवाड़ा और सामाजिक गतिविधियां
बैठक में 17 सितंबर (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन) से 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती) तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए समाज के हर वर्ग तक पहुंचने और नए लोगों को जोड़ने की योजना बनाई गई।
यह भी पढ़ेंः- यूपी पंचायत चुनाव 2026: प्रत्याशी पर FIR दर्ज होने के बाद चुनाव लड़ सकता है या नहीं? जानें क्या कहता है कानून?
बैठक में मौजूद प्रमुख नेता
UP Panchayat Chunav 2026 की समन्वय बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, आरएसएस क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख कृपा शंकर, क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार, प्रांत प्रचारक कौशल सहित भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी शामिल हुए।