UP Heavy Rainfall Warning: अगले दो दिन बारी बारिश का अलर्ट, 35 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

UP Heavy Rainfall Warning, Source; Batkahi

उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों की शुरुआत के बाद मानसून (UP Heavy Rainfall Warning) ने रविवार से जोरदार वापसी की है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी ट्रफ लाइन अब मध्य यूपी की ओर खिसक आई है। इससे 30 जून और 1 जुलाई को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

UP Heavy Rainfall Warning: सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रविवार से सोमवार के बीच सहारनपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शामली, बहराइच, बिजनौर और रामपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सोमवार को प्रदेश के लगभग 35 जिलों में भारी बारिश और 65 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

रविवार को फर्रुखाबाद में सबसे अधिक 90 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देवरिया, बागपत और संभल को छोड़कर लगभग पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मानसून पूरे यूपी में सक्रिय

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रदेश के सभी हिस्सों में सक्रिय हो गया है। मानसून ट्रफ के मध्य यूपी की ओर खिसकने से उत्तर और मध्य यूपी में अच्छी बारिश के आसार हैं।

बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, भारी बारिश संभावित जिले:

सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं सहित आसपास के इलाके।

आकाशीय बिजली और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना वाले जिले:

पूर्वांचल, अवध, तराई, ब्रज और पश्चिमी यूपी के लगभग सभी जिले, जैसे लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली आदि शामिल हैं।

नदियों में बढ़ रहा है जलस्तर

नेपाल में हो रही भारी बारिश और मानसून की सक्रियता के चलते अवध क्षेत्र में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है:

  • गोंडा में सरयू नदी खतरे के निशान से मात्र 1.5 मीटर नीचे बह रही है।
  • अंबेडकरनगर में सरयू नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है और कटान शुरू हो गया है।
  • बहराइच के जानकीनगर गांव में सरयू की धारा में तीन दिन में 11 पक्के मकान समा गए।
  • सीतापुर में सरयू और शारदा नदी के जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें : ITR Filing 2026: ITR कैसे फाइल करें? जरूरी डॉक्यूमेंट्स और अहम बातें, जानें प्रक्रिया… हर जरूरी बात

अन्य राज्यों में बारिश की स्थिति

हरियाणा और पंजाब:

चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों में अगले तीन से चार दिन भारी बारिश की संभावना है। रविवार को चंडीगढ़ में 119.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। हरियाणा के रोहतक, गुरुग्राम, कैथल, नूह और पंचकुला में औसतन 91 मिमी बारिश हुई।

झारखंड:

आईएमडी ने 2 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। रांची समेत कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के एक आवासीय स्कूल में जलभराव से 162 छात्र फंस गए, जिन्हें प्रशासन ने सुरक्षित निकाला।

ओडिशा:

उत्तर ओडिशा में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बालासोर और मयूरभंज जिलों में अलर्ट जारी है। सोमवार तक बाढ़ की स्थिति बन सकती है। मयूरभंज में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली:

राजधानी में सोमवार को बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान 32°C अधिकतम और 24°C न्यूनतम रहने की संभावना है। बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड:

देहरादून समेत नौ जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। जिन जिलों में रेड अलर्ट है, उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर शामिल हैं।

https://x.com/batkahilive/status/1939730067833471297