यूपी पंचायत चुनाव: आहट से बढ़ूी राजनीतिक गर्माहट, पूर्व और वर्तमान प्रधान पक्ष के बीच चले लाठी-डंडे; 10 घायल

Fatehpur Crime News, Source; Viral Video Grab

यूपी (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur News) में पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की आहट से राजनीतिक गर्माहट बढ़ गई है। पुरानी रंजिशें विवाद का रूप लेने लगी हैं। ताजा मामले में भी शुक्रवार शाम को चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व और वर्तमान प्रधान पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। करीब आधा घंटा बवाल (Fatehpur Crime News) हुआ। दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

पुरानी रंजिश को लेकर बवाल 

मामला किशनपुर थाना (Kishanpur Thana News) क्षेत्र के दरियापुर गांव का है। यहां पूर्व प्रधान रामप्रसाद निषाद और वर्तमान प्रधान लोकनाथ पाल के बीच पुरानी चुनावी रंजिश है। पूर्व प्रधान के मुताबिक, वह अपने साथी सुरेंद्र के साथ बाइक से कोट गांव जा रहे थे।

खखरेरू थाना (Khakhreru Thana News) क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी पुल पर वर्तमान प्रधान लोकनाथ पाल के भाई सीताराम और श्यामलाल मकान बनवा रहे थे। वह निकले तो सीताराम और श्यामलाल ने उनकी बाइक रोकवा ली। उनके साथ नीरज भी था।

यह भी पढ़ेंः- यूपी पंचायत चुनाव 2026: जिलों की ढिलाई से लटकी चुनावी प्रक्रिया, बढ़ाई गई तिथि? जानें नया शेड्यूल

दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल

इसके बाद वह लोग साथी सुरेंद्र को गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर उनके साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट (Fatehpur Crime News) शुरू कर दी। हमले में वह, सुरेंद्र, मैना देवी, सोनू, इंद्ररानी और सोमवती के सिर पर चोट लगने से घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष के वर्तमान प्रधान लोकनाथ पाल, सीताराम और श्यामलाल के सिर में चोट आई है। प्रधान ने बताया कि रामप्रसाद अपने साथी के साथ नशे में था। दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा। भाई सीताराम ने इसका विरोध किया।

यह भी पढ़ेंः- Aadhaar Biometric Update 2025: इन लोगों का आधार करा लें अपडेट, वर्ना हो जाएंगे बंद; UIDAI ने कर दिया क्लियर

तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस

इस पर रामप्रसाद ने गांव से कुछ लोगों को बुलाकर भाई पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें, सीताराम, श्यामलाल और नीरज को चोट आई है। थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।