Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम! सराफा बाजार में हाहाकार, 68 हजार चांदी तो 15 हजार से अधिक गिरा सोना

Gold-Silver Price Today (Source; AI generated)

देश में सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price Today) में रिकॉर्ड बढ़ोतरी का सिलसिला 30 जनवरी को थम गया। या यूं कहें कि न सिर्फ थमा बल्कि एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट के साथ थमा। इससे निवेशकों में मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में हलचल पैदा हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च महीने की डिलीवरी वाले चांदी वायदा का भाव 67,891 रुपये यानी 16.97 फीसदी घट गया। अब चांदी के दाम 3,32,002 रुपये प्रति किग्रा रह गए।

15 हजार से अधिक गिरा सोना

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और डॉलर में तेजी से सोने के फरवरी महीने की डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 15,246 रुपये यानी 9 फीसदी घट गई। अब सोना 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

इससे एक दिन पहले 29 जनवरी को चांदी के दाम 4,20,048 रुपये प्रति किग्रा पहुंच गए थे। वहीं सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम शिखर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Election 2026: पंचायत प्रत्याशी कैसे बनें? जानें योग्यता, दस्तावेज…फीस और पूरी प्रक्रिया

ईटीएफ में और बड़ी गिरावट

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक (जिंस) मानव मोदी ने कहा, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में और बड़ी गिरावट दिखी। घरेलू बाजारों में गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ 20 फीसदी तक टूट गए।

कीमती धातुओं पर दबाव पड़ेगा

बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केविन वॉर्श को अगले फेडरल प्रमुख के रूप में नामित किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, वॉर्श आक्रामक रुख अपना सकते हैं। इससे डॉलर मजबूत होगा और कीमती धातुओं पर दबाव पड़ेगा। इस आशंका का असर सराफा कीमतों पर दिखा।

यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Election 2026: यूपी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बहुत बड़ा अपडेट, ओपी राजभर ने बताई इलेक्शन डेट?