Fatehpur News: पति से हुई कहासुनी… बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां; दोनों मासूमों ने तड़पकर तोड़ा दम

Fatehpur News, जानकारी देते सीओ थरियांव वीर सिंह, Source; Batkahi

बतकही/फतेहपुर; उत्तर प्रदेश (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur News) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार की रात को पति से कहासुनी के बाद मानसिक विक्षिप्त महिला अपने दो बच्चों संग कुएं में कूद गई। पानी में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत नाजुक है।

घटना असोथर थाना (Ashothar Thana News) क्षेत्र के जरौली गांव (Jarauli Village News) के राजाराम का डेरा (Raja Ram Ka Dera) की है। यहां की रहने वाली रेनू (28) मानसिक रूप से विक्षिप्त है। रात में किसी बात को लेकर पति से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह करीब 10 बजे अपने दो मासूम बच्चों जिनकी उम्र छह व चार साल थी, उनको लेकर कुएं में कूद गई।

यह भी पढ़ेंः- Lake In Fatehpur: पांच करोड़ से संवारी गई झील, उड़ रही धूल… हरियाली भी नष्ट; पानी को तरस रहे पशु-पक्षी

दोनों बच्चों की मौत… महिला घायल
Fatehpur News Live

घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने किसी तरह बच्चों और महिला को बाहर निकाला। उधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तीनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः- Kishanpur Turki Nala Bridge: छह महीने में PWD नहीं बना पाया एक पुल, दो जिलों को जोड़ता है; अब आंदोलन की तैयारी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

सीओ थरियांव वीर सिंह ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला अपने बच्चों को लेकर कुएं में कूद (Fatehpur News Today) गई थी। बच्चों की मौत हो गई है। महिला की जान बच गई है। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली है। जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://x.com/journobhupendra/status/1925813284042625340