यूपी के फतेहपुर (Fatehpur News) में ‘भोजन जन सेवा समिति’ के कुमार शेखर (चंद्रशेखर) को उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 12 जुलाई 2025 को संविधान क्लब, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
सम्मान समारोह का आयोजन नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 72 विशिष्ट व्यक्तित्वों को चुना गया है। यह सम्मान उन्हें कला, विज्ञान, स्वास्थ्य, उद्यमिता, शिक्षा, नेतृत्व, सामाजिक सेवा, संगीत, खेल आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। जबकि, विशिष्ट अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया उपस्थित रहेंगे।
यह सम्मान पहल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीशों, सेवानिवृत्त IAS, IPS, IFS अधिकारियों, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं एवं अन्य प्रख्यात व्यक्तियों के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।
यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Chunav 2026 Aarakshan: आरक्षण की स्थिति साफ, 33% सीटें महिलाओं के लिए; जानें नई व्यवस्था
कुमार शेखर का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए होने पर जनपद फतेहपुर (Fatehpur News Live) में खुशी की लहर है। उन्होंने चयन समिति और आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय युवा शक्ति संघ के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार (पर्वतारोही) का विशेष धन्यवाद प्रकट किया।