Fatehpur Court News: छात्रा से दुष्कर्म… फिर बेरहमी से कत्ल, हैवान को फांसी देकर हुआ न्याय; छलक पड़ी घरवालों की आंखें

Fatehpur Court News, कोर्ट का फैसला, Source; Batkahi

बतकही/फतेहपुर; उत्तर प्रदेश (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur News) में बुधवार को कोर्ट ने टीईटी छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मुख्य दोषी को फांसी की सजा (Fatehpur Court News) सुनाई। साथ ही 81 हजार का जुर्माना लगाया है। इसके दो साथियों को सात-सात साल की जेल की सजा सुनाई। इन पर 11-11 हजार का जुर्माना लगाया है।

घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के खैराबाद की है। 30 मई 2022 को कानपुर के एक गांव की रहने वाली टीईटी छात्रा कोचिंग जा रही थी। रास्ते में अजय उर्फ शीलू अपने साथी छोटू सोनकर एवं माया देवी के साथ मिला। साथियों के साथ मिलकर शीलू छात्रा को जबरन अपने साथ जंगल में घसीट ले गया।

खैराबाद के जंगल में मिली थी लाश

वहां शीलू ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धारदार हथियार से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को खैराबाद के जंगल से शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर केस की छानबीन शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के 24 गंभीर घावों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ((Fatehpur News Today) ने मामले की तफ्तीश शुरू की।

यह भी पढ़ेंः- Kishanpur Turki Nala: छह महीने में PWD नहीं पाया एक पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग; अब आंदोलन की तैयारी

पुलिस की सख्ती पर टूट हत्यारा… उगल दी सच्चाई
Fatehpur Crime News

उधर, मृतका के पिता ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि गांव का ही अजय उर्फ शीलू उसकी बेटी के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद शीलू को गिरफ्तार किया। पहले तो उसने टालमटोल की। थोड़ी सख्ती करने पर वह टूट गया। इसके बाद सारी घटना कबूल की।

हत्यारे के साथियों को सात-सात की जेल
Fatehpur Court News

अजय के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। मामले में बुधवार को कोर्ट ने एक बार फिर सुनवाई की। गवाह और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने अजय, उसके साथी सनी और माया को दोषी पाया। तीनों दोषियों को सजा (Fatehpur Court News Today) भी सुना दी।

यह भी पढ़ेंः- Lake In Fatehpur: पांच करोड़ से संवारी गई झील, उड़ रही धूल… हरियाली भी नष्ट; पानी को तरस रहे पशु-पक्षी

बलात्कारी के माथे पर नहीं दिखी शिकन

सहायक शासकीय अधिवक्ता महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि कोर्ट ने मुख्य दोषी अजय को फांसी की सजा सुनाई। साथ ही 81 हजार का जुर्माना लगाया है। सनी और माया को सात-सात साल जेल की सजा सुनाई गई है। फांसी की सजा सुनकर अजय पर कोई फर्क पड़ता दिखा। सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट से बाहर तो वीडियो बना रहे लोगों से कहा कि हां बना लो वीडियो, और बना लो। तीनों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।