Fatehpur News: गंगा में डूबकर चचेरे भाइयों की मौत; छोटे को बचाने में बड़ा भी डूबा; फातिया में शामिल होने आए थे

Fatehpur News, घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़ (Source; DB Digital)

बतकही/फतेहपुर; उत्तर प्रदेश (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur News) में गुरुवार की शाम को गंगा में नहाते समय चचेरे भाई नदी में डूब गए। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। दोनों अपने चाचा के फातिया में शामिल होने आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को ढूंढा। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

मामला हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana News) क्षेत्र के मातिनपुर गांव (Matinpur Village News) का है। गांव निवासी सिद्दीक का फातिया था। इसमें शामिल होने के लिए साहे जमन (17) अपने चचेरे भाई मुदस्सिर (18) के साथ गांव आया था। दोनों कौशांबी के करारी में रहते थे। शाहे जमन शाम को मुदस्सिर के साथ गंगा नहाने के लिए गया था।

यह भी पढ़ेंः- Kishanpur Turki Nala Bridge: छह महीने में PWD नहीं बना पाया एक पुल, दो जिलों को जोड़ता है; अब आंदोलन की तैयारी

छोटे को बचाने के लिए गहराई में गया बड़ा भाई

गंगा में नहाते समय शाहे जमन गहराई में जाने से डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मुदस्सिर भी आगे बढ़ गया। लेकिन, भाई को बचा पाने में सफल होने की बजाय वह भी डूबने लगा। दोनों ने चीखना शुरू कर दिया। आसपास खेतों पर मौजूद लोगों ने बचाव-बचाव की आवाज सुनी तो भागकर पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

तीन घंटे बाद बरामद हुए शव

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों गोताखोरों के जाल में फंसे। उन्हें बाहर निकाला गया। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ेंः- Lake In Fatehpur: पांच करोड़ से संवारी गई झील, उड़ रही धूल… हरियाली भी नष्ट; पानी को तरस रहे पशु-पक्षी

फातिया में शामिल होने के लिए आए थे

सीओ सिटी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि चचेरे भाइयों के नदी में डूबने की खबर (Fatehpur News Today) मिली थी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उनकी तलाश शुरू की। जब तक वह मिले, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह कौशांबी से फातिया में शामिल होने के लिए आए थे। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://x.com/batkahilive/status/1925818777976881403?t=53Az68vcMWEgUh8bd2m14g&s=19