बतकही/फतेहपुर; उत्तर प्रदेश (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur Crime News) में बुधवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचें। उन्होंने आंख में तेजाब डालकर हत्या करने इसके बाद शव लटकाने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना थरियांव थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गांव की है। गांव निवासी पुत्तन यादव की मौत हुई है। उसका शव गांव के बाहर बबूल पेड़ की डाली से लटका मिला। लोगों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। खबर मिली तो घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
घरवालों ने हत्या की आशंका पर तहरीर दी
उधर सूचना पर सीओ वीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचें। उन्होंने घरवालों और ग्रामीणों से बात करके घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
यह भी पढ़ेंः- Bindki-Kainchi Road: अधूरी सड़क… फैली गिट्टी और गड्ढे बने जानलेवा; हर दिन हादसे दे रहे दर्द
दो दिन पहले गांव में दबंगों ने पीटा था
मृतक के भाई सोनू ने बताया कि दो दिन पहले गांव में भागवत कथा थी। पुत्तन भी भागवत में गया था। उसने आस्था से कुछ पैसे वहां पर दिए थे। उसी समय गांव के ही कुछ लोगों ने उसे पीटा था। जानकारी मिलने पर हम लोगों ने समझाकर मामला शांत कर लिया था। पुलिस भी आई थी। लेकिन, पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ेंः- Prevention of Dengue: फतेहपुर में मई में मिले डेंगू के मरीज… खतरे की घंटी; संचारी रोगों से बचाव का अभियान बेअसर
ये सुसाइड नहीं… हत्या है
आगे बताया कि मामला शांत होने के बाद हम गाड़ी चलाने के लिए बाहर चले गए। आज खबर मिली कि पुत्तन का शव (Fatehpur Crime News Today) मिला है। यह सुसाइड नहीं है। पहले तेजाब डालकर भाई की आंख फोड़ी है। इसके बाद हत्या करके शव को फंदे से लटकाया गया है। यदि पुलिस इस दिन आरोपियों पर कार्रवाई करती तो आज हमारा भाई जिंदा होता।
Source:- https://epaper.amarujala.com/fatehpur/20250529/08.html?format=img&ed_code=fatehpur



