UP Weather News: यूपी में मौसम ने मारी जबरदस्त पलटी, 4 दिन घने कोहरे व बारिश का अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल

UP Weather News, (Source; Batkahi)

उत्तर प्रदेश में शनिवार को तराई इलाकों समेत ज्यादातर जिलों में सुबह कोहरे का असर रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट (UP Weather News) जारी किया है।

इससे पहले शुक्रवार को सूबे के ज्यादातर इलाकों में ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई जगह तापमान सामान्य से नीचे चला गया। घने कोहरे की वजह से बरेली और आगरा में सुबह दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। वहीं अलीगढ़ और नजीबाबाद में सुबह दृश्यता 50 मीटर दर्ज हुई।

बारिश होने की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी तक कोहरे में बढ़ोतरी होगी। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 01 से 03 फरवरी के बीच पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। कोहरे से राहत मिलेगी। 04 फरवरी से तापमान में फिर हल्की गिरावट आने के आसार हैं।

ठंड के साथ नमी बढ़ेगी

वहीं पूर्वानुमान के अनुसार, फतेहपुर जिले में 31 जनवरी से 04 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। फतेहपुर के मौसम विज्ञानी वसीम खान के अनुसार, बादलों की मौजूदगी के चलते जिले में ठंड के साथ नमी बढ़ेगी। इससे मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा।

यह भी पढ़ेंः- Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम! सराफा बाजार में हाहाकार, 68 हजार चांदी तो 15 हजार से अधिक गिरा सोना

जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज गर्जना और बिजली चमकने की भी संभावना है। हालांकि बारिश की मात्रा अधिक नहीं होगी। लेकिन, इससे खेतों में नमी बढ़ेगी।

शीतलहर चलने की संभावना

31 जनवरी को जिले में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना है। सुबह और देर रात दृश्यता काफी कम रह सकती है। इससे सड़क यातायात और रेल संचालन प्रभावित हो सकता है। किसानों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Election 2026: पंचायत प्रत्याशी कैसे बनें? जानें योग्यता, दस्तावेज…फीस और पूरी प्रक्रिया