यूपी के फतेहपुर में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सात साल पहले उसने लव मैरिज की थी। पति उस पर पिता की मौत के क्लेम में मिले पैसों में हिस्सा मांगने का दबाव बना रहा था। सूचना पर पहुंचे मामा ने कहा कि भांजी की हत्या (Fatehpur Crime News) की गई है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना धाता थाना क्षेत्र के लिहई गांव की है। यहां बृहस्पतिवार की रात गांव निवासी मधु देवी (28) का शव फंदे से लटकता मिला। उसकी अपने पति योगेंद्र रैदास से कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसकी मौत की खबर सामने आई।
पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
बताया गया कि मधु ने वर्ष 2018 में योगेंद्र के साथ लव मैरिज की थी। पहले तो कुछ दिन अच्छे बीते, फिर दोनों के बीत कहासुनी होने लगी। अब इसी कहासुनी ने महिला की जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पति को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ेंः- यूपी पंचायत चुनाव आरक्षण 2026: कब आएगी लिस्ट और कैसे देखें? महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मामा महेश कुमार ने बताया कि भांजी को दामाद अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। तीन साल पहले भांजी के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार को क्लेम के कुछ पैसे मिले थे। दामाद क्लेम की रकम में हिस्सा मांगने का भांजी पर दबाव बनाता था।
दामाद ने हत्या कर शव फंदे से लटकाया -मामा
उन्होंने बताया कि भांजी इसके लिए तैयार नहीं थी। इस पर दामाद ने उसकी हत्या करके शव फंदे से लटका दिया है। उनको कोई संतान नहीं थी। सूचना पर सीओ प्रमोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Election 2026: यूपी पंचायत चुनाव 2026 कब होंगे? SIR का क्या पड़ेगा असर? जानें टाइमलाइन



