बतकही/फतेहपुर; उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur News Today) में शुक्रवार की शाम मुंडन संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गए। इनमें से तीन को स्थानीय गोताखोरों ने किसी तरह बचा लिया, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं।
हादसा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता गंगा घाट पर हुआ। बचाए गए युवकों में जितेंद्र रैदास (28), सुंदर रैदास (32) और रजत रैदास (24) शामिल हैं। जबकि, पंकज रैदास (28) और गोलू रैदास (20) अब भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की ओर से लापता युवकों की खोज जारी है।
यह भी पढ़ें;- PM Kisan Yojana: इन पांच गलतियों से अटक सकती है 20वीं किस्त, दो हजार चाहिए तो तुरंत करें ये काम
डगडगी गांव निवासी विजय रैदास के घर मुंडन संस्कार था। कार्यक्रम में शामिल होने आए ये पांचों युवक शाम को गंगा में स्नान करने के लिए गए थे। वहां गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूबने लगे। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
Fatehpur Latest News
लापता युवकों में पंकज और गोलू दोनों असोथर थाना क्षेत्र के टिकर गांव के निवासी हैं। जबकि, बचाए गए युवकों में सुंदर थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद का और रजत हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर का निवासी है।
https://x.com/batkahilive/status/1938818907667595741



