उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा (Accident In UP) हो गया। इसमें 06 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 09 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। तड़के करीब 3.30 बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक बस के यात्रियों ने लघुशंका के लिए चालक से बस रोकने को कहा। चालक ने बस को माइल स्टोन 88 के पास सड़क किनारे रोक दिया। बस रुकने के बाद कुछ यात्री नीचे उतरकर सड़क किनारे लघुशंका करने लगे।
यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Chunav 2026: यूपी पंचायत चुनाव से पहले बड़ा खुलासा! परिसीमन में हुई गड़बड़ी, रिपोर्ट तलब
6 की मौत… 9 की हालत नाजुक
इसी दौरान नोएडा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 09 अन्य घायल हो गए।
यह भी पढ़ेंः- Aadhaar Card Deactivation: मोदी सरकार ने बंद किए 2.5 करोड़ आधार कार्ड, कहीं आपका भी तो नहीं? ऐसे करें चेक
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। शवों को एंबुलेंस की सहायता से मोर्चरी भेजा गया। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



