उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh News) में 22 फरवरी से भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम होने जा रहा है। यहां सात दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालु श्रीमद्भागवत महापुराण के अमृत वचनों का रसपान करेंगे।
वृंदावन की किशोरी सुरभि वशिष्ठ बिखेरेंगी भक्ति का रस
इस आध्यात्मिक महोत्सव में श्रीधाम वृंदावन से पधार रहीं प्रख्यात कथा वाचिका किशोरी सुरभि वशिष्ठ अपनी मधुर वाणी से भगवान की लीलाओं का वर्णन करेंगी। उनके मुखारविंद से प्रवाहित होने वाली कथा और भजनों के माध्यम से भक्तों को कृष्ण प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।
यह भी पढ़ेंः- Rules Change February 2026: फरवरी की शुरुआत में झटका? पान मसाला… गैस मंहगी; ये 3 बड़े बदलाव जानना है जरूरी
कार्यक्रम की रूपरेखा
आयोजन समिति ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि कथा का समय और तिथियां इस प्रकार रहेंगी-
- दिनांक: 22 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक
- समय: दोपहर 12:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
- स्थान: किनुआ गांव, चंडौस (अलीगढ़)
- कथा करवाने के लिए संपर्क करें- 9870243470
क्षेत्र में उत्साह का माहौल
किनुआ गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों में इस कथा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। कथा के दौरान विभिन्न झांकियों और संगीतमय भजनों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।
https://youtube.com/@surbhikishorivrindavan?si=OlLWIrCeqL8NgHvY



