देशभर के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana 22vi Kist) की 22वीं किस्त का इंतजार है। ताकि, उन्हें खेती में मदद मिल सके। वह यही जानना चाहते हैं कि 22वीं किस्त कब जारी होगी? क्या सरकार 15 फरवरी से पहले पीएम किसान की 22वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है? इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
इससे पहले केंद्र सरकार की तरफ से नवंबर 2025 में 21वीं किस्त जारी की गई थी। ऐसे में अब फरवरी 2026 महीने को 22वीं किस्त के लिए संभावित माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से 22वीं किस्त के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
क्या 15 फरवरी से पहले आ सकती है 22वीं किस्त?
मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी महीने में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हो सकती है। अक्सर देखा गया है कि सरकार किसी बड़े कार्यक्रम, किसान सम्मेलन या त्योहार के आसपास किस्त जारी करती है।
हालांकि, यह साफ कर देना जरूरी है कि फिलहाल 15 फरवरी से पहले किस्त आने को लेकर कोई सरकारी पुष्टि नहीं है। ऐसे में किसानों को अफवाहों से बचने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- Aadhaar Card Deactivation: मोदी सरकार ने बंद किए 2.5 करोड़ आधार कार्ड, कहीं आपका भी तो नहीं? ऐसे करें चेक
पीएम किसान योजना के तहत कितनी मिलती है राशि?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल छह हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- यह राशि तीन बराबर किस्तों (2000-2000) में सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
- अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 22वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ई-KYC और आधार लिंक अनिवार्य
सरकार ने साफ कर दिया है कि पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए
- ई-KYC पूरा होना चाहिए
- बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है
जिन किसानों ने अभी तक ये प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते यह काम पूरा कर लेना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Chunav 2026: यूपी पंचायत चुनाव से पहले बड़ा खुलासा! परिसीमन में हुई गड़बड़ी, रिपोर्ट तलब
अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर ही करें भरोसा
- किसानों को सलाह दी जाती है कि वे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट और सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें।
- सोशल मीडिया, फर्जी मैसेज या कॉल के जरिए फैल रही भ्रामक जानकारियों से सतर्क रहें।



