प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025) का शुभारंभ किया। यह योजना बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
इसके तहत बिहार की महिलाओं को अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की शुरुआती आर्थिक सहायता और सफल व्यवसाय पर दो लाख रुपये तक का अतिरिक्त लोन (महिला लोन योजना बिहार 2025) दिया जाएगा। आगे पढ़ें और जानें इसकी पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की पूरी जानकारी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य
बिहार सरकार ने इस योजना को राज्य की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करने के लिए लॉन्च किया है। इसका लक्ष्य है कि महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकें और अपनी आय का स्रोत बढ़ा सकें।
योजना के तहत मिलने वाले लाभ
तुरंत आर्थिक मदद: योजना के पहले चरण में 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये की सीधी आर्थिक सहायता (DBT के जरिए) भेजी गई है।
अतिरिक्त सहायता: महिला उद्यमी द्वारा व्यवसाय शुरू करने के छह महीने बाद समीक्षा की जाएगी। सफल समीक्षा पर 2 लाख रुपये तक का अतिरिक्त लोन प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- Aadhaar Biometric Update 2025: इन लोगों का आधार करा लें अपडेट, वर्ना हो जाएंगे बंद; UIDAI ने कर दिया क्लियर
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता (Eligibility)
- आवेदक केवल बिहार की निवासी महिला होनी चाहिए।
- उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- पहले से बड़े व्यवसाय या सरकारी नौकरी में कार्यरत न हों।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ग्राम संगठन/जीविका समूह का सदस्यता प्रमाण (यदि उपलब्ध हो)
महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन
- इच्छुक महिलाएं अपने ग्राम संगठन या जीविका समूह से संपर्क करें।
- समूह द्वारा निर्धारित फॉर्म को सही तरीके से भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- दस्तावेज़ व आवेदन की जांच के बाद राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
महिला स्वरोजगार योजना बिहार
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मकसद राज्य की महिलाओं को छोटे व्यवसाय जैसे- दुकान, टेलरिंग, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग या अन्य स्वरोजगार गतिविधियां शुरू करने में मदद करना है। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि समाज में उनकी आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ेंः- Ration Card Online Apply 2025: राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज, स्टेटस चेक Step-By-Step Guide
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar 2025 महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर है। यदि आप बिहार की महिला हैं और खुद का रोजगार शुरू करना चाहती हैं, तो तुरंत अपने ग्राम संगठन या जीविका समूह से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठाएं।