Gold–Silver Price Today: सोना-चांदी में लगातार गिरावट जारी, जानें ताजा रेट और खरीदारी का सही मौका है या नहीं?

Gold-Silver Price Today (Source; AI generated)

देश में केंद्रीय बजट में सोना और चांदी को लेकर कोई बड़ी या सीधी घोषणा नहीं की गई। इसके बावजूद बजट के बाद कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं (Gold–Silver Price Today) में तेज गिरावट देखने को मिली है। बीते तीन कारोबारी दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इससे निवेशकों और आम खरीदारों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है।

MCX पर रिकॉर्ड हाई से फिसली चांदी, सोना भी टूटा

आज 2 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 1.79 लाख प्रति किलो तक टूट चुकी है। वहीं सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। सोना फिसलकर 1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। लगातार गिरते दामों के चलते बाजार में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सोना-चांदी सस्ते क्यों हो रहे हैं।

Gold–Silver Price Crash के पीछे क्या कारण?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स में मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल और मुनाफावसूली (Profit Booking) की वजह से सोने-चांदी पर दबाव बना है। इसके अलावा बजट में टैक्स या इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर कोई राहत न मिलने से भी बाजार की धारणा कमजोर हुई।

यह भी पढ़ेंः- Rules Change February 2026: फरवरी की शुरुआत में झटका? पान मसाला… गैस मंहगी; ये 3 बड़े बदलाव जानना है जरूरी

क्या यह खरीदारी का सही मौका है? एक्सपर्ट्स की राय

हालांकि गिरावट के बीच निवेशकों की दिलचस्पी एक बार फिर लौटती दिख रही है। आज MCX पर सोने की कीमतें दोबारा हरे निशान में आ गईं। इससे संकेत मिल रहा है कि निचले स्तरों पर खरीदारी हो रही है। बाजार जानकारों का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट एक मौका हो सकता है, लेकिन शॉर्ट टर्म में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

क्या फिर ऑल टाइम हाई बनाएगा सोना?

अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या सोना दोबारा अपने ऑल टाइम हाई को छू पाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेत और घरेलू मांग अगर मजबूत रहती है, तो आने वाले महीनों में सोने-चांदी में फिर तेजी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः- UP Panchayat Election 2026: अटकलों पर विराम…समय पर होंगे यूपी पंचायत चुनाव, जनगणना का नहीं होगा असर; पढ़ें अपडेट

आज आपके शहर में सोने का भाव

आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट शहर के हिसाब से अलग-अलग हैं। खरीदारी या निवेश से पहले ताजा भाव जरूर चेक करें।