प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana 2025) केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत सभी योग्य किसानों को सालाना 6 हजार की आर्थिक मदद DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में मिलती है। हर चार महीने में दो हजार की एक किस्त मिलती है।
PM Kisan Yojana 21वीं किस्त कब आएगी?
इस योजना के तहत अब तक 20वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी हो चुकी है। इसमें 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये भेजे गए। अब पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त आनी है। किसान इसका इंतजार कर रहे हैं। संभावना है कि नवंबर–दिसंबर 2025 में 21वीं किस्त आ सकती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नई किस्त चेक करने का तरीका
ऑनलाइन Beneficiary Status चेक करने के स्टेप्स-
PM Kisan Beneficiary Status Check Online-
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘Farmer’s Corner’ वाले सेक्शन को चुनें।
- ‘Know Your Status’ या ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें।
- यहां आप किसी भी एक विवरण से चेक कर सकते हैं-
- आधार नंबर
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता नंबर
- PM-Kisan रजिस्ट्रेशन नंबर
- Captcha कोड भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर तुरंत किस्त की स्थिति दिख जाएगी। जैसे- Payment Sent, Payment Under Process या Payment Failed।
यह भी पढ़ेंः- आयुष्मान भारत योजना 2025: पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया | Ayushman Bharat Yojana-2025: Eligibility and how to apply
e-KYC क्यों ज़रूरी है?
e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक के-वाईसी) इस योजना का सबसे अहम हिस्सा है। अगर किसान e-KYC पूरा नहीं कराते तो उनकी किस्त रोकी जा सकती है।
PM Kisan e-KYC कैसे करें?
- OTP आधारित KYC– वेबसाइट पर आधार नंबर डालकर OTP से वेरिफाई करें।
- Biometric KYC– नजदीकी CSC सेंटर जाकर आधार से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराएं।
- Face Authentication– PM Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App से घर बैठे चेहरा स्कैन कर KYC पूरा करें।
ध्यान रहेः– e-KYC अधूरी होने पर किसान दो हजार की किस्त से वंचित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः- यूपी पंचायत चुनाव 2026: प्रत्याशी पर FIR दर्ज होने के बाद चुनाव लड़ सकता है या नहीं? जानें क्या कहता है कानून?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2025-
इन बातों का ध्यान रखना आवश्यक?
- आधार और बैंक खाता लिंक होना जरूरी है।
- नाम, पता और खाता विवरण सही हों, वरना भुगतान अटक सकता है।
- केवल pmkisan.gov.in पर ही जानकारी देखें, फर्जी वेबसाइटों और लिंक से बचें।
- किसी भी समस्या के लिए PM-Kisan हेल्पलाइन 155261 या 1800-115-552 पर संपर्क करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)…
1. पीएम किसान योजना की अगली किस्त कब आएगी?
उत्तरः आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि नवंबर–दिसंबर 2025 में 21वीं किस्त जारी होगी।
2. पीएम किसान सम्मान निधि की स्थिति कैसे जांचें?
उत्तरः pmkisan.gov.in पर जाकर “Beneficiary Status” ऑप्शन चुनें और आधार/मोबाइल/खाता नंबर से स्टेटस चेक करें।
3. अगर e-KYC नहीं की तो क्या होगा?
उत्तरः e-KYC अधूरी रहने पर किस्त अटक सकती है और लाभार्थी ₹2,000 से वंचित हो जाएंगे।
4. हेल्पलाइन नंबर क्या है?
उत्तरः किसान हेल्पलाइन: 155261, 1800-115-552, 011-23381092।
सोर्सः-
Economic Times
Live Hindustan
Jagran
Navbharat Times
PM Kisan Official Website